खुले में पड़ा मवेशी का शव से संक्रमण का खतरा

खुले में पड़ा मवेशी का शव से संक्रमण का खतरा

सूरज राय (रिपोर्टर) 

सुंदरगढ़ जिला में स्थित स्मार्टसिटी राउरकेला को एक ओर हरा भरा रखने व सौंदरीकरण में करोडो़ रुपये खर्च किए जा रहे है। वही दूसरी ओर सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण शहर में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
छेंड़ कालोनी में बीपीयूटी के निकट पडे़ कचरे के ढेर में एक मवेशी का मृत देह सड़ता हुआ देखा गया है जिसे परजीवी बडे़ आराम से धीरे धीरे करके अपना भोजन बना रहे है। इस मवेशी के मृत देह में पनपने वाले परजीवीयो से आसपास के अंचल में संक्रमण होने का खतरा है। साथ ही शव से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का यहाँ से गुजरना मुश्किल हो रहा है। 
बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी इस शव के ऊपर मिट्टी डालना भूल गए। या लापरवाही बस शव को यहाँ कचरे के ढेर में फेक कर चले गये।