नकली शराब पर आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता
प्रेस विज्ञप्ति : आबकारी विभाग
नकली शराब ओर अवैध शराब के मामले को गंभीरता से लेते हुए राउरकेला आबकारी विभाग को दिनांक 25.5.23 को बड़ी सफलता मिली है।
राउरकेला आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ,विभाग की गश्ती दल द्वारा सेक्टर-19 के क्वाटर नंबर जी 252 पर किसी सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर जाँच के दौरान नकली शराब के साथ अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ा।
इस संबंध आबकारी विभाग द्वारा पीआर क क्रमांक 75/ 23-24 में मामला दर्ज कर अभियुक्त गंगाधर साहू को हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त बंडा़मुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है,और सेक्टर -19 के क्वाटर नंबर जी 252 से नकली शराब के काले धंधे को अंजाम दे रहा था।
पुलिस को छापामारी के दौरान इस क्वाटर से 660 नग शराब से भरी शीशी जब्त बरामद हुई है। जिसमें ब्लैक हॉर्स ब्रांड की शीशी जिसमें बिक्रय क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश राज्य अंकित था, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 48 शीशी, (375 मिली), इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की 96 शीशी (180 मिली), 756 संख्या में कार्क, 600 की संख्या में स्टिकर,
कुल- 530.280 लीटर नकली विदेशी शराब और एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक "OD 14 Y-2144"
बरामद समानों की अनुमानित किमत ₹350000 बताई जा रही है।
इस छापामारी में आबकारी विभाग के सहायक निरीक्षक श्रीधर महंती के साथ अन्य कर्मचारी शामिल थे।





