वोट के एक दिन पहले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

वोट के एक दिन पहले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर में भाजपा पार्टी से इस्तीफा देने वाले दो सक्रिय युवा नेता बंटी जयसवाल और सुरेंद्र चौधरी कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और राजगांगपुर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। ये दोनों ट्रक मालिक संघ के तीन-तीन पदों पर जीत हासिल कर संघ के लिए बेहतर विकास कार्य किए है। दोनों ने कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई और जिले में विभिन्न पदों पर रहकर सफलतापूर्वक काम किया। दोनों ने अपनी राय व्यक्त की है कि वे जल्द से जल्द पुराने पार्टी में वापसी करेंगे।


दोनों के द्वारा दिया जा रहा इस इस्तेफे से राजगांगपुर की जनता के बीच अनेक तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है,वहीं कई लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह दो लोगो के एक साथ इस्तीफा देना भाजपा के लिए हार का कारण बन सकता है।   
इन दोनों के भाजपा पार्टी से इस्तीफा देने का कारण अभी अस्पष्ट है।