यात्रीयो को सामान नही बेच सकेगे अनधिकृत समान बिक्रेता

रेलवे विभाग को लागातार मिल रही अनधिकृत समान विक्रेताओ के शिकायतों को ध्यान में रखते हुए चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ “मांग श्रृंखला प्रबंधन” (सिनियर डीसीएम) मनीष पाठक द्वारा ट्रेनो में यात्रीयो को जरूरत की बस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है। इससे 40 से ज्यादा लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा तथा यात्रियों को ज़रूरत का सारा सामान उनकी सीट पर अंकित मूल्य पर ही मिलेगा। इतना ही नहीं इससे रेलवे को अतिरिक्त आय भी मिलेगा।
राउरकेला रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म में इस योजना का शुभारंभ किया गया। 
फिलहाल यह सेवा झारसुगडा़ रेलवे स्टेशन से टाटानगर रेलवे स्टेशन के बीच आरंभ किया गया है। 
यात्री ट्रेनो में यह सेवा सुबह के 6 बजे से रात के नौ बजे तक दिया जाएगा।