नही थम रही हिंगुला कोयला खान से कोयला चोरी की घटना

नही थम रही हिंगुला कोयला खान से कोयला चोरी की घटना

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में हिंगुला पुलिसचौकी अंतर्गत हिंगुला पोखरिया खान से दिन ब दिन अनोखे उपाय से एमसीएल के भ्रष्ट कर्मचारियों की मदद से कोयला माफिया ट्रको में भरकर कोयला चोरी करने की घटनाएं दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। 
गुप्त सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इन कोयला माफियाओ को स्थानीय नामचीन नेताओ का सहयोग होने से कुछ खान कर्मचारियों की मदद से कोयला चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। 
इस चोरी से एक ओर जहाँ केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही है वही दूसरी ओर कोयला माफिया और भ्रष्ट कर्मचारियों के अवैध संपत्ति में इजाफा भी हो रहा है, इन लोगो के पास महंगी गाड़ी,बडी अट्टालिकाएँ, बैक बैलेंस आदि बढ़ता ही जा रहा है। 
कोयला चोरी को लेकर अंचल में चर्चा है कि पुलिस, खान प्रबंधन, एमसीएल अधिकारी इत्यादि मिलकर भी खान से हो रही चोरी पर अंकुश लगाने में अक्षम है। 

पिछले दिनों हिंगुला कोयला खान में कोयला भरते हुए तीन ट्रको को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था। उसी प्रकार बुधवार को देर रात चोरी का कोयला लाद कर ले जाते समय "ओडी-14-आर 9625, ट्रक को खान से बाहर निकलते वक्त एक जागरूक खानकर्मचारि ने धर दबोचा था। 
यहाँ प्रश्न उठता है कि इस कोयला खान से कोयला चोरी कब रुकेगी। इसकी उच्चस्तरीय जांच होने से स्थिति साफ हो पाएगी।