धान खरीद के लिए आनलाईन प्रक्रिया शुरू
धान खरीद के लिए स्थानीय लैंप कार्यालयों में आनलाईन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। आज सोरडा लैंप कार्यालय में स्थानीय कृषकों की भीड़ लगी हुई है। यह सारे किषान स्थानीय लैंप के माध्यम से सरकार को हर साल धान बेचते हैं। आज सर्वर डाउन होने की वजह से घंटो तक आनलाईन कार्य बाधित रहा जिस वजह से भीड़ बढ़ती गई। खबर प्रकाशित किए जाने तक आनलाईन प्रक्रिया शांति श्रृखंला के साथ चल रहा है।





