चोरी का कोयला लेते ट्रक पकड़ाया
अनुराग आचार्य (संपादक)
तालचेर के कोयलारी थाना से मात्र एक किलोमीटर दूर अनंत कोयला खान से ट्रक मे चोरी से कोयला ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत कोयला खान से एक ट्रक "ओडी 19 जे 7788" कोयला लादकर कोयला खान से बाहर निकलने के क्रम में सुरक्षा कर्मियों को कुछ संदेह हुआ। सुरक्षा कर्मियों को संदेह होनेपर ट्रक चालक से आवश्यक कागजात दिखाने को कहा जिसपर ट्रक चालक चतुराई से वहाँ से फरार हो गया।
इस घटना को लेकर खान प्रबंधन थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ट्रक मालिक की जानकारी जाजपूर जिला के बालीचंद्र पुर अंचल के चंदन राय (42) के रूप में हुई है।





