मनोहरपुर थाना में नये थाना प्रभारी ने पदभार संभाला
मनोहरपुर:
धनंजय बैठा मनोहरपुर के नये थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी अमित कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जायेगा। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा, वहीं पूर्व थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि ढ़ाई साल के कार्यकाल में मनोहरपुर के लोगों का काफी सहयोग मिला। इस मौके पर सहायक निरीक्षक जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे। थाना प्रभारीअमित कुमार का स्थानांतरण रामगढ़ जिले में हुआ है।





