रास्ता निर्माण को लेकर असंतुष्ट ग्रामीण
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ:अंगुल)
कांकीली ग्राम पंचायत में पट्टिका है लेकिन सड़क निर्माण कब होगा ?
तालचर प्रखंड अंतर्गत कांकीली गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर सवाल उठाया है।
कांकीली गांव में नुआसाही डोलमंडप के पास सड़क की हालत दयनीय अवस्था में है, जिससे ग्रामीणो को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस रास्ते का निर्माण जिला खनिज कोष से 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत होना था। इस रास्ते का निर्माण न होने से ग्रामीणो द्वारा बारंबार शिकायत किया गया।
सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा तीन माह पहले सड़क के किनारे पट्टीका (साइन बोर्ड) लगा दिया गया था।
हालांकि, सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से तिव्र प्रतिक्रिया हुई है, जिसकी सूचना स्थानीय उप-जिला आयुक्त, और खंड़ विकास अधिकारी को भी दी गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।





