सीआरपीएफ पर मौसम की मार फिर एक बार
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
फुण्डरी स्थित मुख्यालय/165 बटा0 सी0आर0पी0एफ0 शिविर पर मौसम की मार का पड़ा असर। इस बारिश और आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि से मुख्यालय सी0आर0पी0एफ0 शिविर में हुई बडी़ क्षति।

सुकमा/बीजापुर.. दक्षिण बस्तर में मौसम के बनने बिगड़ने का खेल अब भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19/मई/2023 की शाम को लगभग 18.30 बजे थाना नेलासनार, जिला-बीजापुर (छ0ग0) फुण्डरी स्थित मूख्यालय/165 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 शिविर में तेज बारिश और तूफान के साथ हुई ओला वृष्टि तथा तीव्र तड़ित झंझा के कारण शिविर के चारो तरफ एवं कार्यालय में लगे विद्युत उपकरण और शिविर की सुरक्षा में लगे उपकरणों को काफी नुकसान पहुँचा है।
मौके पर उपस्थित उप0 कमाण्डेंट, स्वतंत्र कुमार शुक्ला,
(प्रशा0) के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए ईलेक्ट्रीकल सामग्रीयों तथा अन्य मूल्यवान सरकारी संपत्तियों का मुआयना किया गया, तथा सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। निरीक्षण के उपरान्त क्षतिग्रस्त संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया। फिर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। अंततः कमाण्डेंट महोदय के द्वारा संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक उपकरणों को जल्द से जल्द ठीक कराकर कैंप की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।





