देशी कट्टा के साथ दो भाई गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
छत्तीसगढ़ के तमनार पुलिस ने कई शस्त्र अधिनियम के तहत असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे चुके आदित्य प्रधान (२४)और अमृत प्रधान (२२) नामक दो भाईयों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के हिमगिरी थाना क्षेत्र में आनेवाले गिरसिंमा के रहने वाले है।
इन दोनों के पास से दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि कट्टा दिखाकर लोगों से लूटपाट करते थे। इन दोनों भाइयों पर छत्तीसगढ़ के तमनार क्षेत्र में अवैद्य हथियार के खरीद-फरोक्त करने का भी आरोप है।
इन दोनों भाइयों के विरूद्ध ओड़िशा के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, मारपीट, चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज है।





