नक्सल इलाके में सफल सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल इलाके में सफल सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

नितिन सिन्हा (संपादक - (खबरसार) 

सुकमा/बीजापुर..

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के सुदूर अंचलो में 165 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।  
ग्राम बैदरे-दुरन-दर्भा, मिसिगुडा,टेकलपारा के ग्रामीणों के लिये 165 बटालियन के द्वारा आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम आशा की नयी किरण लेकर सामने आया है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि गृह मंत्रालय-भारत सरकार के निर्देशानुसार 165 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल लगातार छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित गाँव में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। 

इसी क्रम में बैदरे एवं कुन्देर में तैनात सी.आर.पी.एफ 165 बटालियन की कम्पनी के द्वारा दुरन-दर्भा,मिसिगुडा, टेकलपारा गाँव में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उप कमांडेंट पवन कुमार, एवं अरविन्द कुमार मिश्रा, राँकी कसाना (सहा.कमां) एवं गाँव के सरपंच एवं मुखिया व अन्य ग्रामीण पदाधिकारी शामिल हुए।

इस सिविक एक्शन कार्यक्रम में भाग लेने वाले गाँव के तकरीबन 400 लोगों में सभी प्रकार के उन्नत बीजों (सब्जी एवं धान) का वितरण किया गया। साथ ही डाँ आशीष शाण्डिल्य - वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी-165 बटालियन, के द्वारा जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद एवं बीमार ग्रामीणों का इलाज किया गया तथा उन्हें दवाइयाँ भी वितरित की गई। 

इससे पहले भी 165 बटा० के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के बीच कम्बल/साडी/पानी की टंकी एवं बर्तन इत्यादि सामानों की वितरण किया गया था। उक्त कार्यक्रम की चर्चा आज भी इस क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा बल की प्रशंसा करते हुए की जाती है।

इसी दौरान धर्मेन्द्र कुमार झा, कमांडेंट-165 बटालियन ने आम जनता एवं उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि के.रि.पु.बल के कार्मिक आपकी सेवा के लिये ही यहाँ अपने घरों से कोसों दूर आपके बीच तैनात है। 

आप बेहिचक एवं बिना डर के बल के कार्मिकों से अपनी समस्या बता सकते हैं और हम इसका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में कमांडेंट महोदय ने आम जनता के साथ आपसी विश्वास को बढ़ाने व स्थानीय लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडकर रचनात्मक कार्यों में सहभागिता बढाने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम के समापन में कैम्प कमांडर पवन कुमार, उप कमां. के द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों/पत्रकारों एवं गाँव के गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित देने हेतु उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों को जलपान आदि कराया गया एवं बच्चों में चाँकलेट और बिस्किट भी बाँटे गये।