दो समुदायों के बीच तनातनी
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के सीमेंट नगरी राजगांगपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक समुदाय के दो युवक स्थानीय सुभाष चौक पर चाय पीने आए ठीक उसी वक़्त मुस्लिम समुदाय के लगभग 15 लड़के पहुंच कर चाय पीने आए दोनों युवक की जमकर पिटाई कर दी,यह घटना आज सुबह 5:00 बजे की है |
ज्ञात हो कि राजगांगपुर स्टेशनपाड़ा के रजत जय पुरिया और विक्की गौड़ा अपने बहन की विवाह समारोह में शामिल होने आये दोस्तों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आए थे दोस्तों को ट्रेन से विदा करने के बाद रजत जयपुरिया एवं विक्की गौडा चाय पीने के लिए सुभाष चौक आए इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के करीब 14 -15 युवा दोनों के करीब आये और उन दोनों के साथ मारपीट की,और तरह-तरह की अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने लगे,| दोनों युवक किसी तरह जान बचाकर स्थानीय थाना पहुंचे | ये दोनों बजरंगदल कार्यकर्ता होने से थाने में सभी बजरंग दल के युवक उपस्थित हो गए और हमलावर मुस्लिम समुदाय के युवकों के विरुद्ध में प्राथमिकी दर्ज करवाई |
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के पांच युवको को गिरफ्तार किया है समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव बना हुआ था |बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग थाने के सामने मौजूद थे और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे | फिलहाल सुंदरगढ़ पुलिस उपाधीक्षक गोकुलानंद साहू मौके पर पहुंच कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का वादा किया हैं,खबर है कि इसमें शामिल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे जांच की जा रही है।
फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर शहर में चारों तरफ पुलिस तैनात की गई है |
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले मुस्लिम समुदाय द्वारा गायों की चालान करते समय बजरंग दल के युवकों ने कसाईयो से गायों को छुड़वाया था |





