प्रखंड कर्मचारियों की बिजय दशमी की छुट्टी रद्द होने पर नाराजगी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
आमतौर पर तालचेर में विजयदशमी के दौरान, लोग देवी जगतजननी दुर्गा माता को चार दिनों तक भक्ति और उपवास के साथ मनाते हैं। वर्ष के इस आश्विन महीने के दौरान,माताये, बहने,सुहागन महिलाएं एवं पुरूष भी बिजयदशमी का पालन करते है।
दुर्गा पूजा देखने के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं और मां का आशीर्वाद मांगते हैं। ऐसे महान अवसर पर अंगुल जिला परिषद के पत्र संख्या 3609 दिनांक 30/09/2022 ने मीडिया के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों को सूचित किया है कि एआईआई/ईए/जेई/जीपीईओ/पीईओ की 2 से 5 तारीख तक के अवकाश को रद्द किया जाता है। /पीओ/जीआईआरएस को सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक कार्य करना होगा। पुरूष हो या महिला सभी को सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जो महिलाएं दूर-दूर से आती हैं, वे रात में घर कैसे लौटेंगी, उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है? इन सभी कर्मचारियों ने इस फैसले के खिलाफ में अपना असंतोष व्यक्त किया है। सरकार सभी को छुट्टी प्रदान करते हुए इन कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला कैसे ले सकती है?





