भरतपुर कोयला खदान में दूसरी बार भी बाल बाल वचा चालक

भरतपुर कोयला खदान में दूसरी बार भी बाल बाल वचा चालक

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

अंगुल जिला में स्थित तालचेर के भरतपुर कोयला खदान में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगा है। इस कोयला खदान में दो सप्ताह के अंतराल में दो भारी वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है जिसमें वाहन चालक मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बच गया। 

ताजा घटना यह है कि भरतपुर कोयला खदान में काम करते समय बीएलए नामक निजी कंपनी का एक वाहन डम्पिंग यार्ड से नीचे गिर गया और दूसरा वाहन बीच में ही अटक कर रुक गया। चालक वक्त रहते वाहन से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई ।
कुछ दिनों पहले भी इस खादान में ऐसी ही एक दुर्घटना घटित हुई थी जिसमें एक चैन बुलडोजर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी चालक ने वक्त रहते बुलडोज़र से कूद कर अपनी जान बचाई थी। 
इस खबर को सारांश दैनिक में बीगत माह 30 अप्रैल को प्रकाशित की गई थी। 

इस खबर को दिए गए लिंक पर जाकर पढा़ जा सकता है। 

https://saranshdainik.com/भरतपुर-कोयला-खान-में-एक-और-दुर्घटना

एक ही कोयला खदान में कुछ दिनों के अंतराल पर वाहनो का दुर्घटनाग्रस्त होना वाहन चालको के सुरक्षा के प्रति प्रश्न खड़े कर रहा है।

प्रति वर्ष खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना। सुरक्षा की दृष्टि से मोक ड्रील का आयोजन करना क्या महज एक खाना पूर्ति है या खदान में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति एक छलावा? यह बहुत बड़ा प्रश्न है।