शराब के नशे में बृद्ध ने लगा ली फाँसी
बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले भेजाडी ग्राम में मांगू एक्का नामक एक 62 वर्षीय बृद्ध के आत्महत्या कर लेने से परिवार में मातम छा गया।
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार भेजाडी ग्राम में मांगू एक्का के घर पर विवाह समारोह चल रहा था। पूरा परिवार और मेहमान खुशी से झूम रहा था कि साम के वक्त मांगू एक्का को फंदे से झूलता पाया। परिजनो का कहना है कि शराब के नशे में उन्होने ऐसा कदम उठाया।
आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है,फिलहाल पुलिस मांगू एक्का के शव को शव परीक्षण के लिए ले गई है और घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।





