डीजल चोरी करते दो सुरक्षा कर्मी रंगे हाथों पकडाए

डीजल चोरी करते दो सुरक्षा कर्मी रंगे हाथों पकडाए

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

कोयला खान में तैनात दो सुरक्षा कर्मी डीजल चोरी के आरोप में गिरफ्तार।
तालचेर के जगन्नाथ कोयला खान से डीजल चोरी करने के आरोप में  नीजी कंपनी के दो सुरक्षा कर्मियों को स्थानीय पुलिस गिरफ्तार रकर कोर्ट चालान कर दिया है। 
जगन्नाथ कोयला खान में नियोजित विभिन्न भारी यानो से ये दोनो सुरक्षा कर्मी पेसो के लालच में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर विभिन्न उपायो से डीजल, ब्रेक आॅयल, मोबिल, ग्रीस आदि चुराते थे।
जगन्नाथ कोयला खान से खान की सुरक्षा में तैनात केदार सामल, व संतोष सिंह नामक सुरक्षा कर्मी बीती रात एक भारी यान से डीजल चुराते समय खान कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथो पकडे़ गए।
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की सूचना खानकर्मचारियो ने कोयलारी थाना को दी, जिसे गंभीरता से लेते हुए सूचना मिलने पर पुलिस पहुँच कर दोनो को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया।