विश्वकप हाकी को प्रमोट करने के लिए प्रखंड़ स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

 विश्वकप हाकी को प्रमोट करने के लिए प्रखंड़ स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में होने जा रहे विश्वकप हाकी प्रतियोगिता को प्रमोट करने के लिए जिले के सभी प्रखंडो़ में कबड्डी, खोखो, दौड़, गोला फेंक, भाला फेक, व अन्य विभिन्न प्रकार के प्रखंड़ स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी क्रम में बिसरा प्रखंड़ के जोडा़बांध उच्च विद्यालय में भी प्रखंड़ स्तरीय बिभिन्न खेलों का आयोजन किया था। 

प्रखंड़ के सभी विद्यालयो में आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओ के बीच आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में बिसरा प्रखंड़ के सभी विद्यालयो से चुने गए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 

छात्रों के लिए आयोजित की गई इस प्रतियोगिता को प्रखंड़ के सभी विद्यालयो से आए शारीरिक व खेल शिक्षको द्वारा संपन्न कराया गया।

प्रतियोगिता में बिजयी छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड़ स्तरीय आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित की गई थी। 

प्रतियोगिता में विजयी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत