मीडिया क्लब में गणतंत्र दिवस पालन

मीडिया क्लब में गणतंत्र दिवस पालन

73 गणतंत्र दिवस पर मीडिया क्लब राजगंगपुर के सदस्यों ने किया झंडा तोलन 

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मीडिया क्लब राजगांगपुर की ओर से बीजू पटनायक कल्याण मंडप के प्रांगण में झंडा तोलन किया गया इस अवसर पर मीडिया क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में  कोरोना गाइड लाइन को मानते हुए झंडातोलन मीडिया क्लब के सलाहकार वकील मुरलीधर दास के हाथों किया गया इस अवसर पर मीडिया क्लब के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपनी अपनी बातों से पत्रकारों को सही गणतंत्र का संदेश देते हुए अपने पत्रकारिता में सच के साथ पत्रकारिता करने की बात कही गई गणतंत्र दिवस पर चर्चा के साथ शहीद पुरुषों का विचारों को भी अवगत किया गया सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर पत्रकारिता से शहर की हर समस्या को उजागर करते हुए निडरता से काम करने का परामर्श दी गई ।