दो साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

दो साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के भूदेवपुर पुलिस द्वारा लूट कांड़ के फरार आरोपी पण्डा उर्फ परमेश्वर साहू,पिता राम लाल साहू  - 29 वर्ष, निवासी - साकिन टुडकुमुडा सहदेवपाली, थाना जुटमिल । को जूटमिल क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया है । आरोपी अपने तीन साथियों के साथ दिनांक 04.11.2020 की रात चारभाठा कांशीचुआ के बीच छोटी पुलिया के पास एक बाइक सवार को हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी रकम लूटपाट किये थे । अज्ञात आरोपियों पर लूट का अपराध के तहत मामला (अपराध क्रमांक 164/2020 धारा 392 भादवि) दर्ज कर भूपदेवपुर पुलिस आरोपी पण्डा उर्फ परमेश्वर साहू के साथियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है । आरोपी पण्डा उर्फ परमेश्वर साहू घटना के बाद से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने मुखबिर लगाकर जूटमिल क्षेत्र से आज गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के विरूद्ध पृथक से पूरक चालान पेश किया जाएगा ।