बिसरा में दगी कारतूस

बिसरा में दगी कारतूस

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराध ने दस्तक दी है, तो दूसरी तरफ अपराध को नियंत्रण करने में बिसरा पुलिस इसबार मुस्तैदी दिखाई है। 

सीमांचल क्षेत्र होने से बिसरा थाना की जिम्मेदारी कई गुणा बढ़ जाती है। इस क्षेत्र से अक्सर आपराधिक घटनाएं और असामाजिक गतिविधियां प्रकाश में आती रहती है। 

बीते कल सोमवार की संध्या बिसरा थाना से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर विक्की सिंह नामक एक युवक पर हत्या के इरादे सानू नामक युवक ने कारतूस दाग दी। 
घटना की सूचना मिलते ही बिसरा पुलिस हरकत में आई और घटना के कुछ घंटो बाद ही अभियुक्त पुलिस हिरासत में था। 

इस घटना को लेकर अंचल में चर्चा है कि सानु ने अंचल में अपना वर्चस्व बनाने के लिए ऐसी हरकत की है। सानु के निशाने पर रहे आईटीआई छात्र बिक्की सिंह का कहना है कि उसकी सानु से कोई दुश्मनी नही थी। फिर भी उसे सानु ने कई बार जान से मारने की धमकी दी,और बीते कल उसपर कारतूस दाग दी। पर बिक्की सिंह बाल बाल बच गया। 

कारतूस दागने या हत्या करने जैसी जघन्य अपराध या दुश्मनी ना होने पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देना। और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सानु का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड होना यही दर्शाता है कि वह अंचल में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है। तो क्या यह भविष्य में  बड़े अपराधो को अंजाम देने की तैयारी है या उम्र का प्रभाव यह तो  वक्त ही बताएगा। 

इस घटना को लेकर अंचल में भय का माहौल देखा जा रहा है और स्थानीय निवासीयो द्वारा रिवॉल्वर जैसी मरणास्त्र अंचल में होने से पुलिस द्वारा कडाई से जाँच पड़ताल करने की मांग हो रही है।

इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक शंकर ओराम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।