ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

ट्रक चालक पर जानलेवा हमला : रुपये व मोबाइल फोन लूटने की पुष्टि

ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर थाना अंतर्गत आनेवाले भुवनेश्वरी खदान से AP-39TJ-9379 नंबर का एक ट्रक कोयला लादकर रायगड़ा की ओर जाने के लिए तैयार खड़ा था। चालक बिश्राम करने के लिए बलहर चौक पर रूका था और ट्रक के अंदर गहरी नींद में सो गया था। मध्य प्रदेश के ट्रक चालक रमाकांत वैस्य (34) पर घातक हथियारों से लैस चार युवकों ने हमला कर दिया, उन लोगो ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया और उसके पेट, आंख, पैर पर गहरे घाव कर 10 हजार रुपये से अधिक नकद, मोबाइल ले गये। उससे फोन नंबर 750924056 लूट लिया और वहां से भाग गए।  खून से लथपथ स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और तालचेर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।  उक्त ट्रक चालक ने तलचेर नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  लेकिन पुलिस को इस मामले में शामिल 4 लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है.