ओसीएल के विरुद्ध आदिवासीयों का विरोध तिव्र हुआ

ओसीएल के विरुद्ध आदिवासीयों का विरोध तिव्र हुआ

डालमिया सीमेंट द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर लांजीबेर्ना–राजगांगपुर क्षेत्र में आदिवासी समुदाय का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। स्थानीय आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक और आजीविका से जुड़ी जमीन पर बिना वैध प्रक्रिया अपनाए अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे उनका अस्तित्व और भविष्य खतरे में पड़ गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डलमिया सीमेंट की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान न तो ग्रामसभा की विधिवत सहमति ली गई और न ही आदिवासी अधिकार अधिनियम तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े कानूनों का पालन किया गया। आदिवासी परिवारों का आरोप है कि उन्हें न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की ठोस व्यवस्था की गई है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष, महिलाएं और युवा पारंपरिक नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरे और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित अवैध कब्जा तुरंत नहीं रोका गया और उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तत्काल रोकने तथा आदिवासियों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।