रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा सात वेंडर्स गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी(संपादक)
रेलवे सुरक्षा बल थाना की ओर से करवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह के अंदर अवैध रूप से खाद्य पदार्थ ट्रेनों में बेचने वाले वेन्डरो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 वेंडर्स को गिरफ्तार किया गया है,एवं राजगंगपुर रेल स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है,तथा इनके विरुद्ध उचित अभियोजन की कार्रवाई की गई है ।
वर्तमान में अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । तारीख 14 जनवरी को राजेंद्र नगर दुर्ग एक्सप्रेस में कुछ अवैध वेंडर्स एवं पेन्काट्री कर्मचारी के बीच में खाद्य पदार्थ बेचने के संबंध में कहासुनी होने की सूचना मिली है, जिसके लिए दोषी तीन अवैध वेंडर्स के विरुद्ध राउरकेला आरपीएफ द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है ।
इसमें किसी प्रकार का मारपीट या मोबाइल की चोरी की बात की सूचना गलत है । इसके साथ-साथ वर्तमान में आरपीएफ थाना राजगंगपुर के द्वारा कोरोना महामारी को रोकने हेतु यात्रियों एवं रेल परिसर में काम करने वाले अन्य सभी लोगो को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है जो एक सप्ताह तक चलेगा ।





