राउरकेला विशेष कारागार से हत्या का आरोपी फरार

राउरकेला विशेष कारागार से हत्या का आरोपी फरार

राउरकेला विशेष कारागार से एक विचाराधीन कैदी के फरार होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार कैदी का नाम सुरेश बारला बताया गया है। वह हत्या के मामले में विचाराधीन था। 

सूत्रों के मुताबिक कैदी ने दिनांक 17.09.2025,दिन-बुधवार को जेल परिसर में स्थित एक टावर से छलांग मारकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और फौरन आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

जेल सूत्र से मिली सूचना के अनुसार कैदी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है, इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि फरार कैदी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।