जुए छापामारी पर राउरकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राउरकेला पुलिस ने सेक्टर 15 थाना की सीमा के क्षेत्र में आनेवाले लुआकेरा गांव में एक बड़ी छापेमारी की और ओडिशा झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे एक कथित  अंतर राज्यीय जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया। इस छापामारी के दौरान, पुलिस ने 28.39 लाख नगद, 405 ग्राम सोने के गहने, 600 ग्राम चांदी के गहने, तीन चर पहिया‌ वाहन, चार मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 68 डाइस, बांस की टोकरियां और एक रूपये गिनने की मशीन ज़ब्त की।

इस मामले में बाहन कंसारी और दिलिप कंसारी नामक,  दो लोगों को पकड़ा गया है। राउरकेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पर पहले भी ओडिशा जुआ अधिनियम के तहत, राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले,बंडामुंडा और बिसरा थाना में मुकदमा पंजीकृत है। ,इस मामले में अन्य,दूसरे संदिग्धों के शामिल होने की जांच की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।