गोपालपुर में आरंभ हुई लायंस विजन सेंन्टर
प्रेस विज्ञप्ति :
सुंदरगढ़ जिला के गोपालपुर में स्थानीय लोगों को आँखो की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आँखो के लिए सेवाएं देने वाली संस्था लाँयन्स क्लब और मिलेनियम सप्लायर्स द्वारा संयुक्त रूप से लायंन्स विजन सेन्टर नाम से मुफ्त आँखों का स्वास्थ्य केन्द्र आरम्भ किया गया।
लाँयन्स विजन सेन्टर में लोगों के आँखो का मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आँखों में मोतियाबिन्द हो जाए तो राउरकेला में लायन्स क्लब द्वारा संचालित राउरकेला चक्षु (आई) अस्पताल में मुफ्त अस्त्रोपत्रचार की जाएगी। साथ ही चश्मा,दवा भी मुफ्त दिया जाएगा।
लाँयन्स क्लब और मिलेनियम सप्लायर के द्वारा संयुक्त रूप से आरम्भ की गई इस अस्पताल में अंचल के लोगों के आँखों का मुफ्त इलाज तो होगा ही साथ ही आँखो में अधिक तकलीफ होने पर या मोतियाबिन्द होने पर लोगों की आँखो के लिए बर्षो से मुफ्त जाँच, दवा, अस्त्रोपचार जैसी सेवाएं देने वाली संस्था लायंस आई हास्पिटल - राउरकेला में रेफर किया जाएगा जहाँ इनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। ऐसे समय में जब जिले में आईफ्लू के मामले सर्वाधिक देखे जा रहे है इस आँखो के जाँच केन्द्र का आरम्भ होना अंचल वासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इस केन्द्र का उद्घाटन एमसीएल - बसुंधरा महाप्रबंधक पी.वी.रेड्डी और कुलदा खनन परियोजना अधिकारी शंकर दास ने किया।
इस अवसर पर लाँयन्स क्लब निदेशक घनश्याम डालमियाँ, अभिषेक डालमियाँ, लाँयन्स आई हास्पिटल अध्यक्ष सुरेश केजरीवाल, ममता गौतम, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनिल सिन्हा, व अन्य पत्रकार, लायंस क्लब के सदस्य,और मिलेनियम सप्लायर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





