लैप एमडी के पास 1.41 करोड़ की अवैद्य संपत्ति
कुकुड़ा लैंपस के प्रबंध संचालक (एमडी) के पास 1.41 करोड़ की संपत्ति।विजिलेंस की जांच में हुआ चल - अचल संपत्ति का खुलासा
राजगांगपुर स्थित कुकुड़ा लैंपस के प्रबंध संचालक परीक्षित साहू के राजगांगपुर स्थित आवास एवं कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह से ही विजिलेंस के तीन डीएसपी , चार इंस्पेक्टर समेत 20 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की ।
सुंदरगढ़ विजिलेंस कोर्ट से जारी स्पेशल वारंट पर विभाग की ओर से आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की गई थी । इसमें 1.41 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है । विभाग की ओर से विभिन्न दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं । परीक्षित साहू कुकुड़ा लैंपस में 1995 से प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं । आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल वारंट मिलने पर शुक्रवार की सुबह विजिलेंस विभाग के तीन डीएसपी के साथ चार इंस्पेक्टर समेत 20 सदस्यीय टीम ने राजगांगपुर भाटापाड़ा स्थित उनके आवास एवं ब्लॉक परिसर स्थित लैंपस कार्यालय में सघन जांच पड़ताल शुरू की गई । सुबह छह बजे से चली जांच में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है । इसमें राजगांगपुर भाटापाड़ा में तीन मंजिला आवास , भाटापाड़ा राजगांगपुर में एक प्लॉट , एक चार पहिया वाहन दो दोपहिया वाहन , 16.07 लाख का लैपस एमडी के आवास पर दस्तावेजों की जांच करने के लिए विजिलेंस के अधिकारीयो को रात भर जागना पड़ा। तीन मंजिला आवास , एक प्लॉट , एक चारपहिया वाहन , दो दोपहिया वाहन,16.07 लाख का बैंक जमा , 14.24 लाख के घरेलू सामान का पता चला,बैंक जमा व फिक्स डिपाजिट , 14.24 लाख के घरेलू सामान 8.21 लाख का इंश्योरेंस डिपोजिट , स्वर्णाभूषण एवं अन्य चल अचल संपत्ति समेत कुल 1.41 करोड़ की संपत्ति का पता चला है । विभाग की ओर से विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए हैं एवं इसकी जांच की जा रही है जिसमें और अधिक संपत्ति का पता चल सकता है । विजिलेंस विभाग की ओर से इस मामले में कार्रवाई की जायेगी । उल्लेखनीय है कि परीक्षित साहू ने राजगांगपुर लैंप में एक लिपिक के रूप में नौकरी शुरू की थी । इसके बाद पदोन्नति पाकर वह लैंपस में कैशियर बने एवं कुछ वर्ष तक इस पद पर कार्य करने के बाद वर्ष 2007 में वे इसी लैंपस के एमडी बने और अभी तक वह इस पद पर बने हुए हैं । एक ही जगह बीस वर्षों से अधिक रहना लैंपस प्रबंधन पर भी कई प्रश्नों को खड़ा कर रहा है,यह एक उच्चस्तरीय जांच का विषय है ।





