खान अधिकारीयों पर कारवाई कि मांग-महिलाये पहुँची थाने

खान अधिकारीयों पर कारवाई कि मांग-महिलाये पहुँची थाने

अनुराग आचार्य ( संवाददाता )

तालचर : अनुगुल जिला के तालचर प्रखंड अंतर्गत पद्मावतीपुर पंचायत के हिलोई गांव के पास जगन्नाथ क्षेत्र के अंतर्गत अनंत कोयला खदान  स्थित है। महानदी कोल लिमिटेड़ (एमसीएल)  ने लोगों को डरा-धमका कर गांव के पास खदानों पर जबरन हाई पावर डायनामाइट दाग रही है जिससे ग्रामीणो में भय का माहौल बना रहता है।

इन ग्रामीणो को मुवावजा नही मिलने के कारण ये लोग यहाँ रहने के लिए मजबूर है।यहाँ के ग्रामीणो ने कोयला खान में कार्यरत कर्मचारीयो पर स्थानीय महिलाओ के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है। इस बाबत स्थानीय महिलाओ ने आज थाने मे एक लिखित शिकायत दी है। ग्रामीणो ने इस शिकायत पर उचित कारवाई ना होने पर ग्रामीणो द्वारा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही।
घटना की खबर पाकर स्थानीय विधायक ब्रज किशोर प्रधान थाने में पहुँचकर घटना की जानकारी ली।अंत में कोई समाधान न निकला और गिरफ्तार किए गए आठ ग्रामीणो को पुलिस ने कोर्ट चलान कर दिया।