शताब्दी वर्ष पर आरएसएस का भव्य पथ संचालन
धर्मेंद्र सिंह (व्यौरोचीफ)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित पथ संचालन में 100 वर्ष की यात्रा का अद्भुत झलक भांगड़ा कस्बे के प्रमुख मार्गो पर दिखाई दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ब्लॉक परिषद में संघ की शाखा के ध्वज को प्रणाम करते हुए स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय गीत गाते हुए गढ़वेश में पथ संचालन के लिए निकल कर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर संघ चालक व जिला प्रचारक व अन्य कार्यकर्ताओं साहित विभिन्न संगठन के लोगों ने चलकर उक्त कार्यक्रम का समापन ब्लॉक परिसर हरिहरपुर रानी में किया। जिला प्रचारक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व के कोने-कोने में है ,यह संघ राष्ट्र निर्माण का कार्यशाला है डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा सन 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना एक स्वयं सेवक आधारित संगठन के रूप में संस्कृत जागरूकता अनुशासन सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य की गई थी वही रणवीर सिंह ने कहा कि संघ का मुख्य जोर देशभक्ति और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर है वही सुभाष सत्य ने बताया कि संघ का अंतिम लक्ष्य भारत का का सर्वांगीण उन्नति एवं सर्वांगीण विकास है जिसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक स्वयं को समर्पित करता है, उक्त पथ संचालन कार्यक्रम में जिला प्रचारक श्रावस्ती ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या रणवीर सिंह संतोष कुमार पटवा बलविंदर सिंह भारी संख्या में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने अपना अहम योगदान दिया।





