पांच ग्राम पंचायत के लोगों ने ओसीएल के खिलाफ दर्ज कराई मुकदमा
आज मंगलवार की सुबह 11 बजे पाँच ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण राजगांगपुर थाना परिसर पहुँचे और थाने का घेराव कर ओसीएल द्वारा धोखाधड़ी कर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि छत्तीस ग्रामीणों ने ओसीएल के खिलाफ राजगांगपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके साथ धोखाधड़ी करके उनकी भूमि हड़पी गई है।





