पंचायती राज मंत्री ने की समिक्षा बैठक

पंचायती राज मंत्री ने की समिक्षा बैठक

पंचायती राज और पेयजल एवं ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नाइक आज एक दिन के दौरे पर सुंदरगढ़ आए और जिले में चल रहे विभाग के कार्यो की समिक्षा की।राउरकेला पानपोस के प्रदक्षण गृह में हुई समिक्षा बैठक की अध्यक्षता श्री नाइक ने की और अलग-अलग विभाग के कामों की प्रगति और सफल कार्यान्वयन की अच्छे से समिक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि-हमारी सरकार की प्राथमिकता विकसित गांव, विकसित ओडिशा के अवधारणा को लागू करना और हर गांव में साफ पीने के पानी की सुविधा देना है। इस बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खास ध्यान रखने का निर्देश दिया ताकि सभी कल्याणकारी परियोजनाएं समय पर पूरे हों और जनता के लिए उपयोगी हों।

बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड में ग्रामीण जल वितरण, ग्रामीण आवास निर्माण, सड़क निर्माण और अधूरे कामों की विस्तार में चर्चा की गई। कुछ जगहों पर बिजली की समस्या के कारण जल वितरण करने में रुकावट आ रही है, और पीने के पानी की समस्या को जल्दी हल करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। माननीय मंत्री ने अधिकारियों को अधूरे काम को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। इस समिक्षा बैठक में रघुनाथपाली के विधायक और सुंदरगढ़ जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती, जिला मजिस्ट्रेट शुभंकर महापात्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी श्री सुरंजन कुमार साहू, उप जिला मजिस्ट्रेट चंद्रकांत मल्लिक के साथ-साथ सभी प्रखण्ड और विभाग के अधिकारी मौजूद थे।