ऑनलाइन ताश खेल में ₹13 सौ रुपये जीतेने के बाद ₹120000 गवांया
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुदरगढ़ जिला के कुतरा थाना अंतर्गत खटंग पंचायत के टूरी पाड़ा की एक घटना प्रकाश में आई है जिसमें एक व्यक्ति घर बैठे पैसे कमाने के लालच में आकर एक लाख बीस हजार गवां बैठा। ज्ञात हो कि अशोक नामक व्यक्ति चार अगस्त को मोबाइल फोन में ताश खेल 1300 रुपये जीते थे और पैसे खाते में नहीं आने पर उसने एप द्वारा दिये गए टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क किया तो उसे अन्य डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा तथा उसके बाद एटीएम कार्ड की सभी जानकारी प्राप्त कर ली वही कुछ देर बाद ही एक लाख बीस हजार रुपये खाते से गायब हो गये घटना शनिवार सुबह ग्यारह बजे घटी
वही अशोक ने स्थानीय कुतरा थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस केस दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है सरकार और बैंकों द्वारा ऑनलाइन ठगी को लेकर चेतावनी देने और जागरूक किये जाने के बाद भी लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और रोजाना लूट के शिकार हो रहे हैं।
मोबाइल फोन में एप पर तीन पत्ती ताश के खेल में कुतरा थाना अंतर्गत खटंग पंचायत के दूरी पाडा निवासी अशोक मिंज एक लाख बीस हजार रुपये ठगी के शिकार हो गये। अशोक मिंज की शिकायत पर स्थानीय पुलिस अपने स्तर से जाँच में लगी है।





