जयराम माहतो की लोकप्रियता बना बिपक्ष के लिए चिंता का कारण

जयराम माहतो की लोकप्रियता बना बिपक्ष के लिए चिंता का कारण

झारखंडी़ भाषा खतियान संघर्ष समिति संगठन से पहचान बनाने वाले टायगर जयराम माहतो इन दिनों सोशल मीडिया में छाए हुए है। उनकी कोई भी विडियो तुरंत वायरल हो जाती है। 
टायगर जयराम महतो संगठन से ऊपर उठकर अब राजनीति में आ चुके है और "झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा" नामक एक राजनैतिक दल बनाकर गिरीडीह से सांसद का चुनाव लड़ रहे है। 
उनकी गिरफ्तारी ने उन्हें और अधिक प्रसिद्ध कर दिया। 
पश्चिम सिहभूम जिला से "झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा" पार्टी से सांसद का चुनाव लड़ रहे दामोदर सिंह हासदा ने सामाचार एजेंसी "सारांश न्यूज नेटवर्क" को दिए साक्षात्कार में जिसे सारांश दैनिक के यू ट्यूब पेज पर प्रकाशित किया गया है - यह कहा था कि टायगर जयराम माहतो की गिरफ्तारी ने उसकी जीत का प्रमाणपत्र दे दिया है। 
उन्होने यह भी कहा था कि जयराम माहतो की लोक प्रियता से बिपक्षी पार्टीयाँ घबरा गई है और उन्हें हार का डर सताने लगा है। इसलिए जयराम माहतो को बिपक्ष के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है। बाद में उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया और नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया था, जिससे जयराम माहतो को और ज्यादा जनता का समर्थन मिलने लगा। श्री हासदा ने यहाँ तक कहा कि पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

झारखंड में ऐसी भी चर्चा सुनने को मिल रही है कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को जनता के द्वारा भरपूर समर्थन और आर्थिक सहयोग मिल रहा है। 
फिलहाल यह नयी राजनैतिक पार्टी जिस तरह से लोकप्रियता हासिल कर रही है, और जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैल रही है, बिपक्षियो के लिए चिंता का बिषय बन गया है।