डॉक्टर की मृत्यु को लेकर थाने का घेराव
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तलचेर कस्बे के सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ प्यारीमोहन प्रधान का तलचेर कस्बे में बघुआबोल शिव मंदिर के सामने एक नर्सिंग होम है। इस नर्सिंग होम में डॉ. प्रधान विभिन्न मरीजों का इलाज करते हैं, हाल ही में शहर की एक युवती के शिकायत पर की गलत उद्देश्य से डाक्टर ने उसका गुप्तांग पकड़ लिया और अश्लील इशारे किए पुलिस ने घटना की जांच की और उक्त डाक्टर को पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
जिसके तहत डाक्टर को जेल जाना पड़ा। जेल में उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण सरकारी डॉक्टर के पास ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी शहरवासीयो को होने के बाद सैकड़ों शहरवासियो ने जांच अधिकारी को निलंबित करने और आरक्षी अधीक्षक को बदलने की मांग को लेकर तालचेर पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।





