जंगली हाथियो के ताडंव से ग्रामीण परेशान
हाथियो से निपटने के लिए खंड़ विकास अधिकारी ने सहकारी उपजिलापाल को सौंपा मांगपत्र
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचर प्रखंड़ अन्तर्गत आने वाले बिभिन्न पंचायतो में कई दिनों से जंगली हाथीयो का ताडंव जारी है जिसपर खंड़ बिकाश अधिकारी बृंदाबन बेहरा चिंता व्यक्त करते हुए उपजिलापाल को एक मांग पत्र सौपे जाने की जानकारी मिली है।
यह घटना प्रखंड के संतपडा, गुरुजांगूली, धरमपुर, कांकिली, कांधlल,तुलकुलून्दी आदि ग्रामपंचायतो की है, इन ग्रामपंचायत क्षेत्रो में पिछले महीने भर से पचास हाथियों का दल प्रायः शाम के वक्त गाँवो में घुसकर घरो को क्षति पहुँचाई और धान की फसल को नष्ट कर दिया, इतना ही नही घरो में रखे धान के भण्डार को घर के भीतर से खींच निकालकर अस्तव्यस्त कर डाला। वर्तमान में मिलरही ताजा जानकारी के अनुसार हाथीयो का दल इसवक्त प्रखंड़ के सन्थपडा़ ग्रामपंचायत के टुलकीलुंडी़ ग्राम में उत्पात मचाए जाने की खबर है।
हाथियो का इसतरह गाँवो में आजाने के कारण बिजली बिभाग द्वारा इन गावों में बिद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। फलस्वरूप ग्रामीणो को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हाथियों के दल को खदेड़ने व इनके द्वारा घरो को तोडे़ जाने को लेकर उचित कदम उठाए जाने के लिए श्री बेहरा सहकारी उपजिलापाल चिन्मयी चेतना दास को एक मांग पत्र सौपा।





