पुलिस के प्रयास से साईबर ठगी के 49999 हजार रुपये वापस मिले
श्रावस्ती-साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि 49,999/- रुपये कराए गए वापस।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हरदत्तनगर गिरण्ट महिमानाथ उपाध्याय के प्रयासों से साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता मो0 अयूब के बैंक खाते से UPI के माध्यम से ठगी गई कुल धनराशि 49,999/- रुपये सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक मो0 अयूब पुत्र जान मोहम्मद निवासी बंजारनपुरवा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती* द्वारा दिनांक 09.05.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या '33105260101489 'दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि साइबर ठगों द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से 49,999/- रुपये की ठगी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के ₹49,999/- (उनचास हजार नौ सौ निन्यानबे रुपये) की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस कराई गई।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।





