नही बनी वादो की दीवार अधुरा पडा़ मंदिर
लखन लोहार (संवाददाता)
आस्था की बुनियाद पर खड़ी शीतला माता मंदिर पर ना बन सकी वादो की दीवार।
नेता आते वादा करके चले जाते और फिर कभी नजर नही आते।
यह घटना है बंडामुंडा़ के "डी केबिन"स्थित साप्ताहिक हाट के निकट बसे कुम्हार पाड़ा की जहाँ देवी शीतला माता की स्थापना की गई है, स्थानीय लोगो की मदद से मंदिर का कुछ भाग का निर्माण भी हुआ पर जरूरत थी और अधिक धन की जिसके लिए स्थानीय नेता वादा तो कर गए,पर जब देने की बारी आई तो इधर का रास्ता ही भूल गए।





