नदी किनारे मिला अज्ञात शव

नदी किनारे मिला अज्ञात शव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: राजगांगपुर पुलिस को लक्ष्मीपोस गांव के पास शंख नदी में एक 20-25 वर्षीय युवक की लाश मिली है। 
मृत युवक के सीने में गोदना (टैटू) से नवीन और लक्ष्मी लिखा हुआ है। पुलिस ने लोगों से निवेदन किया है कि जिस किसी ने भी युवक को पहचान लिया हो तो सूचित करे। इसके लिए पुलिस ने एक मोबाइल नंबर (9438438943) सार्वजनिक की है जिसपर मृत युवक की पहचान संबधी जानकारी दी जा सकती है।