बिरमित्रापुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय जार्ज तिर्की की पहली पुण्यतिथि मनाई गई
20 सितंबर 2026 को बीरमित्रपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय जॉर्ज तिर्की की पहली पुण्यतिथि झुनमुर में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर रक्तदान शिविर श्रद्धांजलि सभा और प्रसाद सेवन का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारियों , राजनीतिक हस्तियों और समाजसेवीयो,मिडिया कर्मीयो की उपस्थिति बड़ी संख्या में थी। अतिविशिष्ट लोगों में, ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष भवानी शंकर भोई, सुंदरगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट शुभंकर महापात्र, डीआईएजी पश्चिमी रेंज बृजेश रॉय, राउरकेला के डीएफओ रवि मीणा, पानपोस के उप जिला मजिस्ट्रेट चंद्रकांत मल्लिक, सुंदरगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समद, तहसीलदार बीरमित्रपुर गौरी नायक, तहसीलदार कुआंरमुंडा, अतरिक तहसीलदार बीरमित्रपुर चंदना महापात्र, वीडियो नुआगांव ज्योति विकास दास, बीरमित्रपुर के उप रजिस्ट्रार पद्मिनी नायक, बीरमित्रपुर के एसडीपीओ पुष्पेंदु सागर, विजू जनता दल के राज्य उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुभाशीष खुंटिया, सूर के विधायक माधव धाड़ा, सिमडेगा के विधायक भूषण बेड़ा, कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी, युवा आदिवासी नेता प्रदीप माझी, पूर्व विधायक निहार सुरीन, हालू मुंडारी, बीरमित्रपुर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष निवेदिता बाघे, कुआंरमुंडा जिला परिषद राजेंद्र कुजूर, नुआगांव ब्लॉक की अध्यक्षा प्रतिभा तोपन, विभिन्न चर्चों के फादर शामिल हुए। अलग अलग पार्टियों के नेता, मज़दूर नेता और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे और उन्होंने श्रद्धांजलि दी। अन्त में, बीरमित्रपुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की और तिर्की परिवार ने सभी का शुक्रिया अदा किया।





