पूर्व पार्षद समर सरकार का निधन, शहर में शोक की लहर

पूर्व पार्षद समर सरकार का निधन, शहर में शोक की लहर

 रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में स्थानीय वार्ड नंबर १७ स्थित स्टेशन पाड़ा निवासी पूर्व पार्षद समर सरकार (७३) का निधन बुधवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह चार बजे के करीब घटित हुई है।
लोंगों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 1 वर्ष से समर सरकार रोग ग्रस्त थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। खबर के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे वे घर से बाहर निकल ग‌ए थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर उनकी पत्नी उन्हें तलाशने लगी। इसक्रम में पता चला कि समर सरकार की लाश रेल लाइन के बीच पड़ी है। खबर प्रसारण होते ही बारिश के बावजूद लोगों का आना-जाना लगा रहा। सरकारी रेलवे पुलिस लाश को जब्त कर शव परिक्षण के लिए भेज दिया है। अब ये हत्या है या आत्महत्या इसका पता शव-परिक्षण की  रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। खबर ये भी है कि समर सरकार को चलने फिरने में काफी परेशानी होती थी। फिर कैसे वे अकेले ही रेल लाइन के पास पहुंच गए, किसी को कुछ भी पता नहीं है।
निधन की खबर प्रसारित होने पर शोक जताने के लिए उनके आवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। उनके निधन से शुभेच्छुओं व उन्हें जानने वालों में शोक व्याप्त है।
अपने मिलनसार स्वभाव और लोगों के बीच रहकर काम करने की शैली से पहचान बनाने वाले समय सरकार शहर भर में ख्याती प्राप्त थे। तीन बार वे अपने ही वार्ड के पार्षद पद पर विराजमान रहे। उन्होंने वार्ड में विभिन्न प्रकार के विकास मूलक कार्य कराने को लेकर अपनी एक अलग पहचान कायम कर रखी थी।
उनके निवास स्थान स्टेशन पड़ा पर सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। शहर के गणमान्य नागरिकों का कहना है कि शहर ने ओर एक अमूल्य रत्न को खो दिया है जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है।