एक साथ चार घरो में चोरी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
एक ही रात में चार घरो में ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
तालचेर थाना अंतर्गत घनी आबादी वाले बघुआबोल शासकीय आईटीआई के निकट रहने वाले निवासी बबीता दास अपने घर को चार रेलकर्मियों को किराए पर दे रखी है। जब चारों कर्मचारी अपने अपने ड्यूटी पर गए थे तो मौके का फायदा उठाकर लुटेरे घर में घुस गए और 40,000 रुपये नकद, सोने के आभूषण और 2 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण और घर के फर्नीचर चुरा लिए।
चोरी का पता चलने पर श्रीमती दास ने किराएदारों को इसकी सूचना दी।
श्रीमती दास से सूचना पाकर चारो रेलवे कर्मचारी अपने अपने किराए के मकान में जब आकर देखा तो चारो के होश उड़ गये चारो कर्मचारियों के घर के ताले टूटे हुए थे।
चोरी की घटना को लेकर मकान स्वामिनी श्रीमती दास स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी है,शिकायत के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है।





