रमेश बल की आत्महत्या हत्या की खबर से सारा शहर चकित

रमेश बल की आत्महत्या हत्या की खबर से सारा शहर चकित

राउरकेला शहर के जानेमाने व लोकप्रियअधिवक्ता रमेश बल का शव बीते रात अपने आवास के कार्यालय में झूलता मिला। 
आज सुबह से ही सोशल मीडिया में खबरे आ रही है कि उन्होने आत्महत्या कर ली। स्वर्गीय रमेश बल राउरकेला नगरपालिका के पूर्व नगरपाल, राउरकेला बार एसोसियसन के नौ बार अध्यक्ष,और बंडा़मुडा़ डीजल कालोनी के पार्षद रह चुके हैं। 


रमेश बल का शव उनके आवास के कार्यालय में झूलता हुआ मिला उनका आवास राउरकेला डेली मार्केट के हरियाणा भवन गली में है। 
उनकी आत्महत्या की खबर से पूरा शहर व उन्हें जानने वाले स्तब्ध हैं।उन्होंने ऐसा क्यों किया,किन परिस्थितियों में किया,इसे लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही है।बहरहाल हँसमुख व मिलनसार स्वभाव के कारण उनके आत्महत्या पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।
पूर्व नगरपाल व भाजपा नेता निहार राय ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए पूरे मामले की जांचपर जोर दिया है।मंगलवार की सुबह यह खबर फैलते ही उनके आवास पर राजनैतिक दलों के नेताओं,कार्यकर्ताओ व वकीलों का तांता लग गया। यह एक हाई प्रोफाइल मामला होने से पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं की छानबीन कर रही है।साइंटिफिक टीम के इंतज़ार में सुबह आठ बजे तक पीले रंग की प्लास्टिक की मोटी रस्सी में शव झूलता रहा।