प्लास्टिक सामग्री पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका का छापा

प्लास्टिक सामग्री पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका का छापा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: प्लास्टिक सामाग्री एवं प्लास्टिक थैली पर रोक लगाने के लिए दुकानो पर नगर पालिका का छापा ! 50 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त,  5000 जुर्माना वसूल की गई। 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका की ओर से अंचल में प्लास्टिक सामग्री एवं प्लास्टिक की थैली का व्यवहार पूरी तरह से बंद कर दी गई है लेकिन कुछ व्यवसायी इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिसको लेकर  गुरुवार के दिन शहर के विभिन्न बाजारों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग कर रहे व्यापारियों पर  नगर निगम का औचक छापा किया गया।
ज्ञात हो कि अंचल में प्लास्टिक के व्यवहार पर रोक लगा दी गई है।  पुलिस अधिकारी गोबिंद डनसेना एवं नगरपालिका के डॉ ईश्वर्या पानीग्राही के नेतृत्व में एक टीम ने राजगांगपुर के दुकानों में प्लास्टिक ग्लास और थर्माकोल कप के साथ 50 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त कर उनसे 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।  

नगर पालिका ने मौजूदा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पर्यावरण पर हमला ना हो जिसको लेकर  नगर निगम अधिकारियों ने बताया है कि आने वाले दिनों में सुरक्षा की दृष्टि से सिंगल पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग करने वाले  व्यवसायियों पर इस तरह का छापा जारी रहेगा 
अब यहां लोगों द्वारा सवाल उठाई जा रही है  कि दुकानदार से पहले प्लास्टीक एव प्लास्टिक के सामान बनाने वाले कारखाना को ही बंद किया जाए।

अब देखना यह होगा कि नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद प्लास्टिक एवं प्लाथिंग पूरी तरह बंद होती है या यूं ही चलती रहेगी।