राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर : रेलवे फाटक में लोगों की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने, बच्चों द्वारा ट्रेन में पत्थर मारने से होने वाली नुकसान एवं जोखिम से बचाव को लेकर राजगांगपुर रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने रेल संबंधी जागरूकता अभियान चलाया।

वर्तमान समय में राजगांगपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटनाएं हो रही है इस संबंध में आज तारीख 9 दिसंबर 2023 के दिन राजगांगपुर रेलवे पुलिस बल थाना निरीक्षक अधिकारी एवं कर्मचारीयों के द्वारा राजगांगपुर रेलवे फाटक के नजदीक स्थित बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें लोगों को जागरूक किया गया कि रेलवे ट्रैक को अवैध रूप से पार न करे तथा अपने बच्चों को रेल पटरी के किनारे जाने से मना करें एवं उन्हें  रेलगाड़ियों के इंजिन या डिब्बे पर पत्थर फेंकने से मना करें। चलती ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंकने से ट्रेन चालक एवं यात्रियों को क्षति पहुंचती है तथा राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुँचती है।