ट्रेन की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व ढाला पोल संख्या 443/9 के निकट हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

राजगांगपुर के स्टेशन पाड़ा ट्रक्सन कॉलोनी निवासी 75 वर्षिय गोरांग गौड़ आजाद हिंद एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, इसकी सूचना हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के ड्राइवर एसएस गौड़ ने स्टेशन मास्टर को दी घटनास्थल पर रेलवे पुलिस बल प्रभारी आर एन यादव एवं सरकारी रेलवे पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर  छानबीन कर रही है वही सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र प्रदीप गौड़ भी घटनास्थल पर पहुंच कर विलाप करते देखे गए।

वही घटना किस कारण हुई है यह संदेह के घेरे में है, आम जनता के बीच इस घटना को लेकर अनेक तरह की चर्चा हैं। अब जांच से ही पता चलेगा कि किस कारण से यह घटना घटी है फिलहाल जांच जारी है। शव परीक्षण के बाद मृत शरीर परिजनों को सौंप दी जाएगी।