उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा 33वीं बोइतबंदना उत्सव की तैयारी
प्रेस विज्ञप्ति :
राउरकेला के सेक्टर 2 स्थित दुर्गापूजा पंडाल परिसर में उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 33वें बोइत बंदना उत्सव के अवसर पर 25 और 26 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
सेक्टर 2 दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी गई । इस पत्रकार सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, ओडिशा सरकार के राज्य युवा कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष कुनबिहारी दास और रघुनाथपाली विधायक सुब्रत तराई ने महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि इस वर्ष परिषद 33वां बोइत बंदना उत्सव दो दिनों तक मनाएगी। 25 नवम्बर को बॉलीवुड के मशहूर गायक बाबुल सुप्रियो और साथी और 26 को हॉलीवुड की दुनिया के मशहूर गायक ह्यूमन सागर और साथी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कुछ मशहूर फिल्म कलाकार भी शामिल होंगे,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद द्वारा बड़ी संख्या में जनभागीदारी का अनुरोध किया गया है। परिषद के महासचिव शंकर जेना के संयोजकत्व में आयोजित इस सम्मेलन में अध्यक्ष सुनील कयाल, सलाहकार गोपीनाथ पटनायक, नीलांबर पुहान, डॉ. पीतावास मिश्र, मीनती देवता ने मुख्य भाषण दिए, इनके अलावा रश्मित साहनी, पंगम टिबरेवाल, गोल्डी सिंह, रूशी ने भी अपने वक्तव्य रखे। आर्य, गुरिंदर सिंह, प्रदीप दास, बाबू खान, विजय प्रधान, स्वर्णजन बेहुरा, एमडी खालिद, अफरोज अहमद आदी मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित थे। जबकि जनसंपर्क अधिकारी कुंजबिहारी राउत, वीरेंद्र स्वाईं, आदित्य बारिक, संजय प्रधान, गणेश राउत, पूर्णचंद्र साहू, रंजन बारिक, जीतू पाइकराय एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग प्रदान किया।





