फाटक में घंटो अटकी रही एंबुलेंस

फाटक में घंटो अटकी रही एंबुलेंस

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के घंटापाडा़ स्थित रेलवे फाटक घंटो बंद रहने के कारण अन्य वाहनो के साथ एक एंबुलेंस भी घंटो अटकी रही। 
इस रेलवे फाटक के ऊपर से एक फ्लाईओवर निर्माण की परियोजना पिछले पाँच वर्षो से लंबित पडा़ है इन पाँच वर्षो में इस फ्लाईओवर के  कुछ हिस्से ही बन पाये है,जबकि यह परियोजना  730 दिनो में पूर्ण होनी थी। 

फ्लाईओवर ना होने से इस रेलवे फाटक पर रोजाना कई कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। फाटक बंद होने की वजह इस रेल पटरी से होकर रोजाना सैकड़ों कोयला लदी ट्रेनो का गुजरना होता है। 
आज इस फाटक में कुछ यांत्रिक त्रुटि आ गई थी जिससे कई घंटो तक फाटक बंद रहा, फलस्वरूप फाटक के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई वाहनों कीइस भीड़ में एक एंबुलेंस भी घंटो फंसा रहा। 

ऐसे में सभी के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण में क्यो बिलम्ब हो रहा है ,लोगो की मांग है कि फ्लाईओवर का निर्माण शिघ्र अति शिघ्र पूरा किया जाए।