अलीभा ग्राम पंचायत महिला प्रतिनिधि महासंघ की प्रखण्ड स्तरीय बैठक
अलीभा ग्राम पंचायत महिला प्रतिनिधि महासंघ की प्रखण्ड स्तरीय बैठक झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा के लाइकेरा ग्राम पंचायत सभागृह में हुई। कार्यक्रम का आयोजन द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया ने किया था। इस बैठक का परिचालन 'द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया' लाइकेरा प्रखण्ड के क्षेत्रीय प्रशिक्षक राधेश्याम नायक और सहकर्मी दशमी मकर द्वारा किया गया। अलीभा ग्राम पंचायत महिला प्रतिनिधि महासंघ की अध्यक्ष पद्मा खड़िया ने बैठक उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और पिछली बैठक के विवरणी पढ़े और चर्चा की । इसके साथ ही सरकार के कृषी, उद्यान कृषी और प्राणी संपदा विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई।
लाइकेरा प्रखण्ड की 11 ग्राम पंचायतों की अलग-अलग समस्या बताई गईं। अंत में,लाइकेरा से झारसुगुडा तक जानेवाली आमो बस की मरम्मत के लिए प्रखण्ड विकास अधिकारी लाइकेरा और विद्यालय तथा आंगनबाड़ी की भित्ती भूमि के विकास के लिए प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी और बाल बिकास परियोजना अधिकारी को अलीभा ग्रामपंचायत महिला महासंघ की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बैठक में 04 सरपंच, 04 नायब सरपंच और 20 वार्ड वार्ड सदस्य मौजूद थे। अंत में, अलीभा महासंघ की सह संपादिका अंजना मेहर ने सभी को धन्यवाद दिया और बैठक समाप्त किए जाने की घोषणा की।





