साईबर ठग खाते से उड़ा ले गए लाखो रुपये
साइबर ठागी का नया तरीका तू डाल डाल तो हम पात पात
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
साइबर ठकी के शिकार हुए दामोदर शर्मा 165,999 हजार रुपये बैक खाते से उड़ाये गए
सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत ओसीएल डेली मार्किट गोपाल भवन में रहने वाले दामोदर शर्मा के मोबाइल फोन पर 29 मई को एक मैसेज की लिंक आई की अपना पेन कार्ड एसबीआई नेट बैंकिंग मे अपडेट कर दे नहीं तो बंद कर दी जाएगी मैसेज में लिंक दी गई थी,
लिंक को क्लिक कर 65 वर्षीय दामोदर शर्मा ने लिंक पर दिए गए निर्देश के अनुसार अपडेट किया । दामोदर शर्मा की बैंक खाता नंबर 11732310226 से 29 मई को 24,998 रुपये निकाले गए । ठीक उसके एक सेकंड के बाद 1,41.001 रुपये का डेबिट का मैसेज आया । तब दामोदर शर्मा को पता चला की उनकी अकाउंट हैक कर उनके अकाउंट से रुपये उड़ा लिया गया है । साइबर ठकी के शिकार दामोदर शर्मा ने सोमवार को राजगांगपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी । मामले की शिकायत को लेकर राजगांगपुर पुलिस आगे की छानबीन में लग गई है ।
इस तरह पढ़े लिखे लोगों को भी साइबर ठग अपना शिकार बना रहे है। ।





